CG में बारिश की चेतावनी: दुर्ग सहित इन संभागों में बारिश का अलर्ट… अगले 24 घंटो के दौरान मौसम बदलेगा… कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

डेस्क। छत्तीसगढ़ सहित देश भर में मौसम एक बार फिर बदल रहा है। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल तक कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटो के दौरान गरज चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, में लू की स्थिति देखने को मिली। लोग भीषण गर्मी से परेशान दिखे। वहीं शानिवार को शाम के बाद आंधी तूफान से छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिला।

छत्तीसगढ़ के दक्षिण इलाके में नमी आने से आज बस्तर संभाग के सभी जिलों और दुर्ग संभाग के तीन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूदांबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों यानी 25 अप्रैल तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान रायपुर, बिलासपुर संभाग में असर देखने को मिलेगा। ।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। शनिवार को रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में लू जैसे हालात रहे है। शाम को मौसम बदल गया और अंधड़ चली। शनिवार को सबसे अधिकतम तापमान 43 डिग्री डोंगरगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश के 6 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार है।

प्रदेश में 6 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार है। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में 43 डिग्री रहा। दुर्ग में 42.8 डिग्री, रायपुर में 42.2 डिग्री, बिलासपुर मे 42.2 डिग्री, सूरजपुर में 41.2 डिग्री और ​​बालोद में 41 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज बस्तर,कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, गरियाबंद और धमतरी जिले में गरज-चमक के साथ तेज अंधड़ चलने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के सभी जिलों में 25 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया है। बादल गरजने के साथ बिजली गिरने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके साथ ही रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भी एक दो जगहों पर बिजली गिरने और और बूदाबांदी की संभावना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...