रायपुर बना साइबर ठगी का हब! 3 फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों को बनाते थे निशाना, 40 गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने बड़े साइबर ठगी रैकेट का खुलासा करते हुए तीन फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 40 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जो रायपुर में बैठकर अमेरिका और यूरोप के नागरिकों को अपना शिकार बना रहे थे।

पुलिस के अनुसार, ये फर्जी कॉल सेंटर गंज थाना क्षेत्र में एक और राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दो जगहों पर संचालित हो रहे थे। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में बड़े स्तर पर साइबर ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।

ऐसे करते थे ठगी
गिरोह के सदस्य विदेशी नागरिकों को लोन दिलाने, रिफंड दिलाने और तकनीकी सहायता देने के नाम पर झांसे में लेते थे। आरोपी खुद को Amazon और Apple के कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर लोगों से संपर्क करते थे। ये लोग इंटरनेट पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर को सर्च रिजल्ट में ऊपर दिखाते थे। जब अमेरिकी नागरिक इन नंबरों पर कॉल करते, तो कॉल सेंटर के डायलर उन्हें बातों में फंसाकर ठगी को अंजाम देते थे।

रातभर चलता था ठगी का खेल
गिरोह का ऑपरेशन शाम 7:30 बजे से शुरू होकर सुबह तक चलता था, क्योंकि उस समय अमेरिका में दिन होता है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी विदेशी नागरिकों को टारगेट करते थे।

देशभर से जुड़े थे आरोपी
पकड़े गए आरोपी गुजरात, बिहार और उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के रहने वाले हैं। इनमें से अधिकतर कॉल सेंटर में 15 से 20 हजार रुपए महीने की सैलरी पर काम करते थे।

भारी मात्रा में उपकरण जब्त
पुलिस ने रेड के दौरान तीनों कॉल सेंटरों से 20 लैपटॉप, 50 डेस्कटॉप, 50 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। डीसीपी सेंट्रल जोन उमेश गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों व नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...