रायपुर गौमांस बिक्री केस: दो महिला आरोपियों को भी पुलिस ने अरेस्ट कर भेजा जेल… अब तक 8 लोग गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गौमांस बिक्री के मामले में दो महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस मामले में कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें से 2 महिलाएं भी शामिल हैं। यह मामला थाना आज़ाद चौक के अपराध क्रमांक 13/25 के तहत दर्ज किया गया था। मामले में आरोपियों द्वारा रायपुर के मोमिनपारा क्षेत्र स्थित एक मकान में गौमांस की बिक्री की जा रही थी। 9 जनवरी 2025 को पुलिस ने 6 पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनसे गौमांस, नायलॉन रस्सी, लकड़ी का गुटका, तराजू, किलो बाट, मांस काटने के 4 बड़े चाकू और 2550 रुपए की नगदी जब्त की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पूरी सूची इस प्रकार है:

  1. समीर मंडल (पिता: साईफल मंडल, उम्र: 36 वर्ष)
    निवासी: नंदग्राम मधबापुर ग्राम, बांकुरा, पश्चिम बंगाल (वर्तमान पता: दरगाह वाली गली, मौदहापारा, रायपुर)
  2. खुर्शीद अली (पिता: गुलाम अली, उम्र: 80 वर्ष)
    निवासी: मोमिनपारा, दुलदुल गली के पास, थाना आज़ाद चौक, रायपुर
  3. मोहम्मद मुन्तजीर हैदर (उर्फ हैदर) (पिता: खुर्शीद अली, उम्र: 30 वर्ष)
    निवासी: डॉ. भागवत क्लिनिक के सामने, मोमिनपारा, थाना आज़ाद चौक, रायपुर
  4. अशफाक अली (पिता: खुर्शीद अली, उम्र: 47 वर्ष)
    निवासी: मोमिनपारा, जेके किराया भंडार के सामने, थाना आज़ाद चौक, रायपुर
  5. अरमान हैदर (पिता: खुर्शीद अली, उम्र: 28 वर्ष)
    निवासी: मोमिनपारा, दुलदुल गली, हाण्डीपारा, थाना आज़ाद चौक, रायपुर
  6. मोहम्मद ईरशाद कुरैशी (पिता: मोहम्मद रज्जाक कुरैशी, उम्र: 28 वर्ष)
    निवासी: बिलाल नगर, बोरियाखुर्द, थाना टिकरापारा, रायपुर

इन 6 आरोपियों से पूछताछ के आधार पर दो और महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:

  1. बिलकिस बानो (पति: खुर्शीद अली, उम्र: 70 वर्ष)
    निवासी: मोमिनपारा, थाना आज़ाद चौक, रायपुर
  2. एरम जेहरा (पिता: असगर अली, उम्र: 30 वर्ष)
    निवासी: मोमिनपारा, थाना आज़ाद चौक, रायपुर

गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है और पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...