रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी एस. जयवर्धन को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय, नई दिल्ली में उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत की गई है।
केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को सूचना भेजी गई है। इसमें एस. जयवर्धन को राज्य में वर्तमान दायित्वों से तत्काल कार्यमुक्त कर नई दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय में पदभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

