कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के बस्तर दौरे पर BJP की चुनौती : सांसद संतोष पांडे बोले- देखते हैं कितना दमखम है

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के बस्तर दौरे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा ने उनके दौरे पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेतृत्व को चुनौती के अंदाज में निशाना साधा है।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पांडे ने कहा कि सुखदेव भगत बस्तर आएं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव के साथ प्रशिक्षण करें। इसके बाद पता चलेगा कि नए प्रभारी में कितना दमखम है और वे पार्टी को किस तरह आगे ले जाते हैं।

बस्तर में कांग्रेस को नहीं मिलेगा राजनीतिक लाभ

संतोष पांडे ने कांग्रेस प्रभारी के दौरे को लेकर कहा कि बस्तर आने से कांग्रेस को कोई राजनीतिक लाभ मिलने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को न तो सरगुजा में कोई फायदा मिलेगा और न ही बस्तर में। भाजपा प्रवक्ता के मुताबिक प्रदेश में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार बेहतर तरीके से काम कर रही है और गुड गवर्नेंस के मामले में छत्तीसगढ़ शीर्ष राज्यों में शामिल है।

‘घूम लें पूरा छत्तीसगढ़, कोई मुद्दा नहीं मिलने वाला’

भाजपा सांसद संतोष पांडे ने कहा कि कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत चाहें तो पूरे छत्तीसगढ़ का दौरा कर लें। उन्हें सरकार के खिलाफ ऐसा कोई मुद्दा नहीं मिलेगा, जिससे कांग्रेस को राजनीतिक फायदा हासिल हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार के कामकाज को देख रही है और कांग्रेस के किसी भी दौरे से राजनीतिक समीकरण बदलने वाले नहीं हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में अवैध पत्थर खनन पर बड़ी कार्रवाई :...

रायपुर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मटिया गांव में बिना अनुमति पत्थर उत्खनन किए जाने के...

भखारा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत : फांसी लगाने...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में करीब छह महीने पहले शादी हुई एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया...

बस्तर बाढ़ पर किरण देव की बड़ी मांगें :...

रायपुर। बस्तर संभाग में हालिया बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने केंद्र और राज्य सरकार का ध्यान प्रभावित...

कोरबा में किन्नरों और पिता-पुत्र के बीच खूनी झड़प...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में किन्नर...