झीरम से वोट चोरी तक BJP पर बरसे दीपक बैज : बोले- पीड़ित परिवार फैसले से संतुष्ट नहीं, अब अदालत में लड़ेंगे न्याय की लड़ाई

रायपुर। झीरम घाटी मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस ने आगे की कानूनी लड़ाई जारी रखने की बात कही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि झीरम पीड़ित परिवारों के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से चर्चा हुई है और कांग्रेस अब न्यायालय के माध्यम से आगे की लड़ाई लड़ेगी।

दिल्ली में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेताओं और झीरम पीड़ित परिवारों की मुलाकात में मामले के हालिया न्यायिक फैसले और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर चर्चा हुई थी। दीपक बैज ने कहा कि झीरम मामले में आए फैसले से पीड़ित परिवार और कांग्रेस संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब इस मामले में कानूनी विकल्पों पर आगे बढ़ा जाएगा और न्याय की लड़ाई अदालत में जारी रहेगी।

वोट चोरी के मुद्दे पर BJP पर पलटवार
वोट चोरी और चुनाव आयोग को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद पर भी दीपक बैज ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर है, लेकिन भाजपा इस मुद्दे पर चुनाव आयोग के पक्ष में प्रवक्ता की भूमिका निभा रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देश की जनता के सामने आना चाहिए। हालिया रिपोर्टों में भी SIR को लेकर चुनाव आयोग के भीतर कथित आपत्तियों को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने की बात सामने आई है।

सिमगा लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर हमला
सिमगा में गणेश विसर्जन के दौरान हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज को लेकर भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य सरकार को घेरा। बैज ने आरोप लगाया कि सरकार खुद को हिंदूवादी बताती है, लेकिन गणेश उत्सव के दौरान पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराने में नाकाम रही। उन्होंने कहा कि पंडालों से चंदा लेने के बावजूद अगर विसर्जन के दौरान अव्यवस्था और विवाद की स्थिति बनती है, तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग महिला थाना पहुंचीं केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर...

दुर्ग। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने रविवार, 27 सितंबर को दुर्ग महिला थाना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने...

CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे...

धमतरी। शहर के चर्चित CG05 रेस्टोरेंट-लॉज में एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। लॉज के कमरे...

वोट चोरी के मुद्दे पर सीएम साय का राहुल...

रायपुर। चुनावी प्रक्रिया और ‘वोट चोरी’ को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर...

सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर लाठीचार्ज : स्थानीय...

बलौदाबाजार। सिमगा में गणेश विसर्जन के दौरान झांकी पर पुलिस की कथित लाठीचार्ज कार्रवाई के विरोध में माहौल गरमा गया है। घटना के खिलाफ...