महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ चंद्राकर की रायपुर में एंट्री, 4 नवंबर को कोर्ट में होगी पेशी

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI की टीम उसे लेकर रायपुर पहुंची। आरोपी को इंडिगो की फ्लाइट 6E2307 से लाया गया। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड दी है। अब उसे 4 नवंबर 2026 को रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया जाएगा।

दिल्ली की अदालत में हुई लंबी सुनवाई

सौरभ चंद्राकर को 2 नवंबर 2026 को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। विशेष न्यायाधीश निखिल चोपड़ा की अदालत में CBI ने आरोपी की दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी थी। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें रखीं। अदालत ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उसके सामने आरोपी को रायपुर ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड देने का मामला है। प्रत्यर्पण की शर्तों के तहत सौरभ चंद्राकर के खिलाफ CBI मामले में मुकदमा चलाया जा सकता है या नहीं, इस पर निर्णय रायपुर की संबंधित विशेष अदालत करेगी।

4 नवंबर को विशेष CBI कोर्ट में पेशी

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने CBI की मांग स्वीकार करते हुए दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर दी। साथ ही आरोपी को 4 नवंबर तक रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश करने का निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...

AI और फार्मेसी के भविष्य पर भिलाई में होगा...

भिलाई। फार्मास्यूटिकल विज्ञान और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की बढ़ती उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा के लिए संजय...