Raipur News : युवकों ने की बिल्डर की पिटाई, घर में घुसकर मचाया हंगामा, बिल्डरों ने किया थाने का घेराव

रायपुर। राजधानी के शैलेंद्र नगर में एक बिल्डर के घर घुसकर आधा दर्जन युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान युवकों ने जमकर हंगामा मचाया और आरोप वहां से फरार हो गए। यह घटना सोमवार रात की है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बिल्डर से जुड़े और समाज के लोगों ने राम में ही कोतवाली थाने का घेराव किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शैलेंद्र नगर में​ ऋषभ बिल्डर के डायरेक्टर ऋषभ कटारिया परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार शाम 6 बजे वे घर जा रहे थे। बाइक सवार कुछ युवक उन्हें कट मारकर निकले। कुछ दूर जाने के बाद बाइकर्स उनसे टकरा गए। इस बात को लेकर उनका बाइक सवार दो युवकों से विवाद हो गया। उन्होंने दोनों युवकों से कहा कि वे अपने माता-पिता को बुलाएं। युवकों ने परिजनों के जगह अपने दोस्तों को बुला लिया और बिल्डर की पिटाई कर दी। उनके घर घुसकर हंगामा भी किया।

घटना के बाद बिल्डर और जैन समाज के लोग कोतवाली थाना पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा भी किया। पुलिस ने देर रात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लाइसेंसधारी मकानों को नहीं किया जाएगा खाली, सांसद विजय...

भिलाई। सांसद विजय बघेल द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन से चर्चा कर लाइसेंसधारी मकानों को खाली नहीं कराए जाने को लेकर दिए गए...

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो का LPG...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो क्षमता वाले LPG गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से...

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...