रायपुर प्रेस क्लब फायरिंग केस में बड़ा एक्शन: आरोपी पलाश तिवारी गिरफ्तार, पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

रायपुर। राजधानी के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में हवाई फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल, एक खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

घटना 24 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 5:30 बजे की है। प्रेस क्लब परिसर में पिस्टल से हवाई फायरिंग करने और धमकी देने की शिकायत पुलिस को मिली थी। इसके बाद प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मामले को लेकर लिखित शिकायत दी।

पदाधिकारियों की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

लिखित शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 410/2026 दर्ज किया। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 351(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी और जांच के दौरान आरोपी से पिस्तौल के साथ एक खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब प्रेस क्लब परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज समेत घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। इसके जरिए फायरिंग से पहले और बाद के पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

Exit mobile version