साइबर फ्रॉड के 4 मामलों में 4 आरोपियों पर रायपुर रेंज साइबर थाना का प्रहार: शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो करेंसी और आयरन सप्लाई में 10 करोड़ की ठगी… 40 से अधिक बैंक खाते भी बरामद, जानिए

रायपुर। रायपुर रेंज साइबर थाना रायपुर की टीम ने शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो करेंसी निवेश, और आयरन सप्लाई के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपियों को वेस्ट बंगाल, रायपुर और महासमुंद से गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में 40 से अधिक चालू बैंक खाते, 10 वाहन (3 कारें और 6 मोटरसाइकिल), एटीएम कार्ड और सिम भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन में रेंज साइबर थाना की टीम तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर साइबर अपराधों की विवेचना कर रही है। इसी क्रम में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो विभिन्न साइबर फ्रॉड गिरोह से जुड़े हुए थे।

केस 1: प्रार्थी प्रमोद बजाज ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम पर 22 लाख रुपए की ठगी की शिकायत की थी। इस प्रकरण में पहले से तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। फरार आरोपी तापस बनर्जी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बैंक खाता, मोबाइल, और सिम कार्ड जब्त किया गया है।

केस 2: प्रार्थी निकिता पवार ने ऑनलाइन क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर 21 लाख रुपए की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपी महेश जैस के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बैंक खाता, मोबाइल, और सिम कार्ड जब्त किया गया है।

केस 3: प्रार्थी किशोर राजदेव ने आयरन सप्लाई के नाम पर फर्जी ईवे बिल भेजकर 43 लाख रुपए की ठगी की शिकायत की थी। आरोपी सूरज सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सिम कार्ड और मोबाइल जब्त किए गए हैं।

केस 4: प्रार्थी महेश चंदानी ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.16 करोड़ रुपए की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपी कमल खट्टर के कब्जे से 3 कार, 6 मोटरसाइकिल, 40 चालू बैंक खाते, मोबाइल, और सिम जब्त किए गए हैं।

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। रेंज साइबर थाना रायपुर आगे की कार्रवाई जारी रखेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...