रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को प्रचंड बहुमत मिलती नजर आ रही है। वहीं पहली बार विधायकी लड़ रहे कांग्रेस के आकाश शर्मा पिछड़ते हुए नजर आ रहे है। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में 16वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। सुनील सोनी 38,777 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को 74,782 वोट और कांग्रेस को 36,005 वोट मिले हैं। गौर करने वाली बात ये है कि, महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के वार्ड में भी भाजपा आगे चल रही है। बीजेपी में जहां जश्न का माहौल है वहीं कांग्रेस भवन में सन्नाटा है।


