राजनांदगांव में थाने से भागे लूट के दो आरोपी : ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन आरक्षकों को एसपी ने किया सस्पेंड

एसपी ऑफिस, राजनांदगांव

राजनांदगांव। शहर के कोतवाली थाने से लूट के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों के फरार होने का मामला सामने आया है। थाने से आरोपियों के भागने की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हलचल मच गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में तीन आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।

तीन आरक्षक निलंबित

एसपी अंकिता शर्मा ने इस मामले में आरक्षक नितेश ध्रुव, किशन देवांगन और दुर्गेश साहू के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। बताया गया है कि थाने से आरोपियों के फरार होने के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में यह कदम उठाया गया है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

लूट के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपी थाने से कैसे फरार हुए, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर खोजबीन की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है।

Exit mobile version