राजनांदगांव में धान के अवैध परिवहन का बड़ा मामला : दो ट्रकों से 595 क्विंटल धान जब्त, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

राजनांदगांव। धान खरीदी सीजन में अवैध परिवहन और गड़बड़ी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में पाटेकोरा बैरियर पर जांच के दौरान अवैध रूप से धान ले जा रहे दो ट्रक पकड़े गए। दोनों वाहनों से करीब 595 क्विंटल धान बरामद कर जब्त किया गया है। प्रशासन ने वाहनों और धान को कब्जे में लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, कलेक्टर ने पाटेकोरा बैरियर पहुंचकर जांच व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में वाहनों की जांच की गई, जिसमें धान से लदे दो ट्रकों में परिवहन संबंधी अनियमितता सामने आई। पहले ट्रक में 742 बोरे धान मिले, जिनका कुल वजन 306 क्विंटल बताया गया। वहीं, दूसरे ट्रक से 289 क्विंटल धान बरामद किया गया। इस तरह दोनों वाहनों से कुल लगभग 595 क्विंटल धान जब्त किया गया।

बैरियर पर वाहनों की सघन जांच के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बैरियर पर तैनात कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दूसरे क्षेत्रों से आने वाले वाहनों की नियमित और सघन जांच की जाए। बिना वैध दस्तावेज और अनुमति के धान का परिवहन किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसानों के हितों की रक्षा करना और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अवैध तरीके से धान का परिवहन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद

कार्रवाई और निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एसडीएम और खाद्य अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई को धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने और अवैध परिवहन रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीजापुर के जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उसूर थाना क्षेत्र के पुजारीकांकेर जंगल...

17 लोगों की जान लेने वाला ‘कबरा’ हाथी ट्रेंकुलाइज...

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में दहशत का पर्याय बने कबरा हाथी को काबू करने के अभियान में वन विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली...

साय कैबिनेट के 4 बड़े फैसले : ग्रामीणों को...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल...

25 करोड़ की रंगदारी केस में नया मोड़ :...

रायपुर। फरार शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा बनाई गई गोपनीय रणनीति लीक होने के मामले में विभागीय कार्रवाई का दायरा बढ़ता...