दुनिया को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव छोड़कर चले गए: Aiims दिल्ली में ली अंतिम सांस…42 दिनों से चल रहा था इलाज

नई दिल्ली। दुनिया को हंसाने वाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया। 58 वर्षीय राजू ने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि राजू के परिवार ने निधन की पुष्टि की है। राजू लंबे समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें यहां लाया गया था। पिछले 42 दिन से उनका यहां इलाज चल रहा था।
कॉमेडियन को 10 अगस्त को सुबह हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनके सिर का सीटी स्कैन कराया तो दिमाग के एक हिस्से में सूजन मिली थी। 15 दिन बाद जानकारी मिली कि उन्होंने अपना एक पैर मोड़ा था, लेकिन उन्हें होश नहीं आया और उनका ब्रेन भी रिस्पॉन्स नहीं कर रहा था।

राजू ने 2014 में BJP जॉइन की थी। वे काम के सिलसिले में दिल्ली पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। वह दिल्ली के साउथ एक्स के कल्ट जिम में 10 अगस्त की सुबह वर्क आउट कर रहे थे। इस दौरान ट्रेडमिल पर रनिंग करते समय उन्हें चेस्ट में पेन हुआ और वे नीचे गिर गए थे। इसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजू हमेशा अपनी फिटनेस पर ध्यान रखते थे और वह फिट और फाइन थे। 31 जुलाई तक वो लगातार शोज कर रहे थे, उनके आगे कई शहरों में शोज भी लाइन अप थे।

राजू के पीआरओ गर्वित नारंग ने बताया,” “राजू श्रीवास्तव दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात करने के लिए आए थे। उनकी मुलाकात का समय तय था। वो होटल में रुके थे। कमरे में कुछ देर रुकने के बाद बुधवार सुबह वे जिम करने चले गए। वहीं पर हार्ट अटैक आया। उसी दिन शाम को डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की, लेकिन उनका ब्रेन रिस्पांस नहीं कर रहा था। पल्स भी 60-65 के बीच था।”
राजू का हाल जानने के लिए कानपुर से पूर्व विधायक सतीश निगम भी एम्स पहुंचे थे। उन्नाव सदर से विधायक पंकज गुप्ता ने फोन पर उनका हालचाल लिया। PMO और मुख्यमंत्री ऑफिस से लगातार उनका अपडेट लिया जा रहा था।
राजू श्रीवास्तव ने कुल 16 फिल्मों और 14 टीवी शो में काम किया था। अमिताभ बच्चन यानी बिग बी ने राजू श्रीवास्तव को खास ऑडियो संदेश भेजा था। इसमें अमिताभ कह रहे हैं- राजू उठो, बस बहुत हुआ, अभी बहुत काम करना है। अब उठ जाओ… हम सबको हंसना सिखाते रहा।” राजू को ये रिकॉर्डिंग सुनाई गई थी।

राजू के भाई और कॉमेडियन दीपू श्रीवास्तव ने बताया, “भइया की रिकवरी स्लो थी। इसलिए भइया को परिवार के रिकॉर्डेड ऑडियो मैसेज सुनाए गए। उनको गजोधर और संकठा के किस्से भी, उनकी ही आवाज में सुनाए गए थे।
लाफ्टर चैलेंज शो के जरिए राजू श्रीवास्तव काफी मशहूर हुए थे। राजू श्रीवास्तव 10 साल में तीन बार एंजियोप्लास्टी करा चुके हैं। उन्होंने पहली बार 10 साल पहले मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में और 7 साल पहले मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एंजियोप्लास्टी कराई थी। इसके बाद बुधवार को तीसरी बार डॉक्टरों ने राजू श्रीवास्तव की एंजियोप्लास्टी की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...