संसद में राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने पूछा – क्या छत्तीसगढ़ में नए एम्स की होगी स्थापना, राज्यमंत्री ने दिया ये जवाब…

रायपुर. राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने आज संसद में छत्तीसगढ़ में नए एम्स अस्पताल स्थापित करने के संबंध में सवाल उठाया. उन्होंने पूछा कि क्या छत्तीसगढ़ में नए एम्स स्थापित करने का कोई प्रस्ताव है. इस पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि इस संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं है.

राज्यसभा सांसद शुक्ला ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री से पूछा कि क्या वर्तमान और अगले वित्तीय वर्ष के दौरान नए एम्म स्थापित करने का कोई प्रस्ताव है. यदि हो तो इस संबंध में राज्यवार ब्यौरा क्या है. क्या छत्तीसगढ़ में नए एम्स स्थापित करने का कोई प्रस्ताव है. यदि हां तो इस संबंध में भी व्यौरा क्या है और यदि नहीं तो इसके क्या कारण हैं?

राजीव शुक्ला के सवाल पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत अब तक देश के विभिन राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में 22 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानों (एम्स) की स्थापना की मंजूरी दी गई है. इसमें छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक एम्स भी शामिल है. एम्स का राज्यवार विवरण में दिया गया है. पीएमएसएसचाई के वर्तमान चरण में छत्तीसगढ़ में किसी नए एम्म की स्थापना का कोई प्रस्ताव नहीं है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...

हाईकोर्ट ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश, कहा...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत टीबी हेल्थ विजिटर सुनीता जांगड़े की सेवा समाप्ति के आदेश को निरस्त कर दिया है।...

CG News : शिक्षिका ने की सुसाइड, कमरे में...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवा शिक्षिका का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।...

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...