अपने पुराने स्वरूप में लौटेगा सेक्टर-9 अस्पताल: राज्यसभा सांसद सरोज ने की पहल…BSP के डायरेक्टर इंचार्ज समेत अधिकारियों के साथ हुई बैठक, सुविधाओं को बढ़ाने काम करने निर्देश, केंद्रीय मंत्री सरोज से करेंगी चर्चा

भिलाई। राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता तथा संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भिलाई के सेक्टर 9 स्थित जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल को लेकर एक महत्त्वपूर्ण बैठक की।

ज्ञात रहे कि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एक समय मे क्षेत्र का ही नहीं, बल्कि प्रदेश का भी अग्रणी चिकित्सा संस्थान हुआ करता था लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति अत्यंत जर्जर है।

आज यहां डॉक्टरों की संख्या भी आवश्यकता के अनुरूप नही है तथा अन्य सुविधाओं, जैसे कि चिकित्सकीय उपकरण, साफ सफाई, वार्डों की स्थिति भी बदतर है।

इन्हीं सब मुद्दों को लेकर राज्यसभा सांसद सरोज ने भिलाई इस्पात संयंत्र के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक की तथा इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने चर्चा के दौरान स्वीकार किया कि विगत कुछ वर्षों से अस्पताल के प्रबंधन और उसकी सुविधाओं में कमी आई है और इस पर तुरंत ध्यान दिए जाने तथा कार्य किये जाने की आवश्यकता है।

सुश्री पाण्डेय ने अधिकारियों को कहा कि यह हॉस्पिटल भिलाई के सिर्फ वर्तमान और सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए नहीं बल्कि भिलाई और इसके आस पास रहने वाले सामान्य जनता के लिए भी एक महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थान है।

उनकी स्वयं की भावनाएं इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। आज इसका जो स्वरूप है,उसे देख कर उनके मन मे भी पीड़ा होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संस्थान को उसके पुराने स्वरूप में लाने के लिए कार्य प्रारम्भ करें। इसकी अधोसंचना को सुधारने से लेकर डॉक्टरों और चिकित्सा उपकरणों की कमी को तत्काल दूर करें।

पाण्डेय ने अधिकारियों को आश्वासन दिया कि डॉक्टरों की संख्या और उनके कार्यकाल को बढ़ाने के लिए,जिससे अनुभवी चिकित्सकों का लाभ भिलाई की जनता को मिल सके। वह केंद्रीय मंत्री से बात करेंगी और यथसम्भाव मदद केंद्र से इस संस्थान को उपलब्ध कराएगी।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वह तुरंत ही एक कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल करेंगे जिससे इस हॉस्पिटल का पुराना स्वरूप फिर लौट सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...