VIDEO: राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय पहुंची मिराज सिनेमा: भिलाई में समर्थकों के साथ देख रहीं “द कश्मीर फाइल्स”

भिलाई। भाजपा नेत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय द कश्मीर फिल्म देखने पहुंची हैं। भिलाई के मिराज सिनेमा में फिल्म देख रही हैं। सरोज पांडेय के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी हैं। सरोज समर्थकों के साथ द कश्मीर फाइल्स देख रही हैं। आपको बता दें कि भिलाई-दुर्ग और छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता कश्मीर फाइल्स देखने पहुंच रहे हैं। फिल्म देखने के बाद चेहरे में भावुकता भी नजर आ रही है। अब तक फिल्म देखकर बाहर निकले भाजपाइयों का कहना है कि फिल्म में हकीकत बयां की गई है। कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को दिखाया गया है।

Exit mobile version