ऑल इंडिया पुलिस आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता में भिलाई के राकेश ने जीता सिल्वर… वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 USA के लिए कटाया टिकट

भिलाई। 73 वीं ऑल इंडिया पुलिस आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता 2024 का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम और साइ स्टेडियम लखनऊ में किया गया। इस प्रतियोगिता में देश की सभी पुलिस तथा पैरा मिलिट्री ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में भिलाई क्षेत्र के निवासी राकेश ने सिल्वर मेडल जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे भिलाई क्षेत्र में हर्ष की लहर है। छत्तीसगढ़ पुलिस टीम की तरफ से आर्म रैसलिंग मे 75 किलोग्राम भार मैं उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भिलाई क्षेत्र के निवासी राकेश ने सिल्वर मेडल जीता। इससे राकेश का चयन आगामी वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 यूएसए में हुआ है। इससे पहले भी राकेश ने पुलिस आर्म रैसलिंग गेम्स में ब्रोंज मेडल प्राप्त किया था। पुलिस अधिकारियों द्वारा भी राकेश के प्रदर्शन की सराहना की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...