ये खबर सबक लेने वाली: श्वांस नली में फंसा चना, जान पर बन आई… भिलाई में डॉक्टरों ने बचाई जान

भिलाई। खान पान में थोड़ी सी लापरवाही किस तरह किसी की जान को मुसीबत में डाल सकती है, इसका ताजा नमूना दुर्ग के धमधा में सामने आया है. लगभग ढाई साल के बच्चे को उसकी दादी अंकुरित चने खिला रही थी. बच्चा किलकारियां मारता चने खा रहा था कि एकाएक उसकी किलकारियां बंद हो गईं. वह छटपटाने लगा और उसके गले से सीटी की आवाजें आने लगीं. बिगड़ती हालत को देखते हुए उसके माता-पिता उसे तत्काल हाईटेक हॉस्पिटल लेकर आए. हाइटेक के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ अपूर्व वर्मा ने बताया कि दरअसल, चना बच्चे की श्वांस नली में जाकर फंस गया था. इसकी वजह से बच्चा सांस नहीं ले पा रहा था और सांस लेने की कोशिश में सीटी जैसी आवाज आ रही थी. बच्चे का ऑक्सीजन सैचुरेशन तेजी से गिर रहा था.

बच्चे की हालत को देखते हुए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ मिथिलेश देवांगन, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ नरेश देशमुख एवं इंटेंसिविस्ट डॉ श्रीनाथ के साथ टीम बनाई गई. एक्स-रे के द्वारा अवरोध का पता लगने के बाद ट्रेकियोस्टोमी द्वारा बच्चे की सांस को सुचारू करने के इंतजाम किये गये. इसके बाद मुंह के रास्ते से ब्रोंकोस्कोप को सांस के रास्ते में सरकाया गया ताकि अवरोध पैदा करने वाली वस्तु को निकाला जा सके. यह वास्तव में चना ही था जिसने श्वांस नली को लगभग पूरा ढंक लिया था.

डॉ वर्मा ने कहा कि प्रोसीजर के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब बच्चे का आक्सीजन सैचुरेशन 20-25 के करीब आ गया. पर जैसे ही अवरोध हटा बच्चे की हालत में तेजी से सुधार होने लगा. फिलहाल वह खतरे से बाहर है तथा ट्यूब हटा दिया गया है. उन्होंने कहा कि बच्चा जब खेल रहा हो या किलकारियां मार रहा हो तब उसके मुंह में खाने का सामान नहीं देना चाहिए. ऐसे समय में बच्चे का ध्यान भोजन पर नहीं होता और वह सांस की नली में जा सकता है. इससे कभी-कभी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...