कांग्रेस में दावेदारी का दौर जारी: अहिवारा से राम सूर्यवंशी ने मांगी विधायिकी की टिकट… समर्थकों के साथ पहुंचे प्रदेश कार्यालय

  • अहिवारा विधानसभा से कांग्रेस टिकट के लिए रामकुमार सूर्यवंशी ने पेश की दावेदारी
  • विशाल रैली निकाल कर वाहनों में रामकुमार सूर्यवंशी के समर्थक पहुंचे थे रायपुर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में दावेदारी का दौर अभी भी जारी है। सोमवार को अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट के लिए असंगठित ठेका मजदूर कांग्रेस के सचिव व पूर्व पार्षद रामकुमार सूर्यवंशी ने अपनी दावेदारी पेश की है। टिकट की मांग को लेकर हज़ारो की संख्या में कार्यकर्ता उनके समर्थन में रायपुर पहुचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खनिज विकास निगम चेयरमेन गिरीश देवांगन और प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन एवं प्रशासनिक प्रभारी मलकीत सिंह से मुलाकात की और अपनी मंशा जाहिर की।

कार्यकर्ताओ ने मांग किया है कि अहिवारा से रामकुमार सूर्यवंशी को ही कांग्रेस से प्रत्याशी बनाया जाए। रामकुमार सूर्यवंशी के समर्थन में कार्यकर्ता अहिवारा विधानसभा के मुरमुंदा, अहिवारा, जामुल क्षेत्र में विशाल रैली निकाल कर चार पहिया वाहनों से रायपुर पहुचे थे। रैली में शामिल रामकुमार सूर्यवंशी का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को प्रत्याशी बनाया है। अगर कांग्रेस पूर्व पार्षद रामकुमार सूर्यवंशी को टिकट देती है, तो कांग्रेस की जीत यहां से पक्की हो जाएगी, क्योंकि अहिवारा क्षेत्र में रामकुमार सूर्यवंशी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...

सिंगापुर के निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने का न्योता, सीएम...

सिंगापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING FORUM के मंच पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया और...

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...