CG में 14 साल की लड़की से रेप का मामला: इंस्टाग्राम में हुई दोस्ती… फिर होने लगी मुलाकातें… इसी का फायदा उठा कर बॉयफ्रेंड ने कैफे में किया रेप, दुष्कर्म के बाद छोड़कर भागा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं ये कांड लड़की के बॉयफ्रेंड ने कैफे में किया है। बताया जा रहा है की 14 साल की लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम पर रायपुर के एक लड़के से हुई। दोनों चैटिंग करते हुए करीब आए और इसी मौके का फायदा लड़के ने उठाया। नाबालिग भी समझ न सकी और लड़के के झांसे में आ गई। अब मामला पुलिस के पास है फरार लड़के की तलाश हो रही है।

नाबालिग बच्ची की कुछ महीने पहले ही दोस्ती उरला इलाके में रहने वाले लड़के से हुई थी। आरोपी भी नाबालिग हो सकता है, इसलिए पुलिस ने इसके नाम का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि, इससे पहले भी लड़का-लड़की छुप-छुपकर मिलते रहे हैं। इस बार दोनों ने मिलने की जगह समता कॉलोनी स्थित कैफे में तय की।

कैफे का मालिक हनी नाम का युवक आरोपी का दोस्त है। लड़का, लड़की को कैफे में लेकर आया। दोनों ने यहां कुछ देर बातें की। फिर कैफे में अंधेरे का फायदा उठाकर नाबालिग का रेप कर दिया। इसके बाद आरोपी जरूरी काम का बहाना बनाकर निकल गया। उसने हनी से लड़की को उसके घर छोड़ने को कहा। लड़की इस कांड से परेशान थी उसने हनी से VIP रोड चलने को कहा।

दोनों वहां गए, राम मंदिर के आगे बने रेस्टोरेंट के बाहर रुके। लड़की ने परिजनों को कॉल किया। वहां से परिजन उसे घर लेकर आए। हनी इस बीच जा चुका था। लड़की ने घर आकर अपने साथ हुए कांड के बारे में बताया। फिर मामला अब आजाद चौक थाने पहुंचा है। पुलिस कैफे के मालिक हनी से पूछताछ कर रही है। उसकी भूमिका भी शक के दायरे में है।

Exit mobile version