CG – 17 साल की लड़की से रेप का मामला: लड़की से दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसाया… फिर ले गया भगाकर और करता रहा दुष्कर्म… MP के शिवपुरी में छिपाकर रखा था युवक ने लड़की को, 3 हजार का रखा गया था इनाम, अब हुआ गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 17 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने लड़की को भगाकर उससे दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक नाबालिग लड़की से दोस्ती कर उसे शादी करने का झांसा देकर ले गया था। लड़की ने अपनी सहेली से बात की, तब उसके मोबाइल का लोकेशन पता कर पुलिस ने दबिश दी। आरोपी युवक को पकड़वाने पर तीन हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार तोरवा क्षेत्र की 17 साल की लड़की घरेलू काम करती है। करीब साल भर पहले देवरीडीह निवासी तरुण यादव (18) से जान पहचान हुई। इस दौरान युवक ने उससे दोस्ती की और फिर प्रेमजाल में फंसा लिया। लड़की भी उसकी बातों में आ गई। करीब तीन माह पहले तरूण उसे घुमाने के बहाने ले गया। इसके बाद वह वापस नहीं आया। इधर, लड़की भी अपने घर नहीं पहुंची।

लड़की के परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। तब उन्होंने अपहरण की आशंका से पुलिस में FIR दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लड़की को देवरीडीह का रहने वाला तरूण यादव अपने साथ भगाकर ले गया है। पुलिस ने उसकी भी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसकी वजह से पुलिस ने उस पर तीन हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

TI फैजूल शाह ने बताया कि कुछ दिन पहले पता चला कि लड़की ने अपनी सहेली से मोबाइल पर बात की थी। लिहाजा, पुलिस ने उसकी सहेली से पूछताछ की और उसके मोबाइल में आए कॉल को ट्रेस किया। लड़की की लोकेशन मध्यप्रदेश के शिवपुरी में मिली। इसके बाद पुलिस की टीम ने शिवपुरी में दबिश देकर युवक को पकड़ लिया। लड़की को उनके घरवालों को सौंप दिया गया है। युवक वहां प्राइवेट जॉब कर रहा था। लड़की का बयान दर्ज करने पर उसके साथ दुष्कर्म का पता चला। इस पर पुलिस ने धारा 376 और पाक्सो एक्ट की धारा जोड़कर उसे गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...