छत्तीसगढ़ में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म: 14 साल का नाबालिग खेलने के बहाने ले गया सुनसान जगह… बलात्कार करने के बाद वापस मोहल्ले में छोड़ा… जानिए कैसे हुआ मामले का खुलासा; आरोपी गिरफ्तार

शनिवार को महिला अपनी बच्ची को लेकर थाने पहुंची, पुलिस ने बयान के आधार पर केस दर्ज किया

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर मानों क्राइम की राजधानी बनते जा रही है। जिले में आए दिन आपराधिक मामले सामने आ रहे है। इस बार तो हद हो गई। 5 साल की मासूम बच्ची के साथ एक 14 साल के नाबालिग लड़के ने दरिंदगी की है। 8वीं कक्षा का आरोपी बालक ने बच्ची को खेलने के बहाने ले गया और उसका रेप किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये वारदात बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना इलाके का है।

पुलिस ने बताया कि, सरकंडा इलाके में रहने वाली पांच साल की बच्ची निजी स्कूल में नर्सरी क्लास में पढ़ती है। मोहल्ले का ही 14 साल का नाबालिग लड़का आठवीं क्लास में पढ़ता है। वह मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलता रहता था। शुक्रवार को बच्ची मोहल्ले में खेल रही थी। तभी 14 साल का लड़का उसे अपने साथ खिलाने के बहाने ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान लड़के ने उसे इस घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की बात भी कही।

DB डिजिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद के बाद बच्ची को लेकर मोहल्ले में वापस आ गया और छोड़कर चला गया। बच्ची शाम को जब घर पहुंची, तब उसने अपनी मां को दर्द होने की जानकारी दी। साथ ही उसने लड़के के गलत काम करने के बारे में बताया। लेकिन, उसकी मां को भरोसा नहीं हो रहा था।

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि, शनिवार को बच्ची की मां उसे डॉक्टर के पास लेकर गई, जहां उसका इलाज किया गया। इस दौरान डॉक्टर ने बच्ची के साथ रेप होने की बात कही। इसके बाद मां को बच्ची की बातों पर भरोसा हुआ। शनिवार को ही महिला अपनी बच्ची को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने बयान के आधार पर केस दर्ज किया और 14 साल के लड़के को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी लड़के ने भी अपराध स्वीकार किया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – शादी की खुशिया बदली मातम में: शादी...

शादी की खुशिया बदली मातम में पलारी। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक युवती ने शादी के तीसरे दिन...

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसंपर्क लगातार जारी: शहर...

दुर्ग। दुर्ग शहर के वरिष्ठ नेताओं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य एवं...

हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग के BCA फाइनल ईयर के...

दुर्ग-भिलाई। हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग द्वारा बुधवार को बीसीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। साई कॉलेज के डायरेक्टर हरमीत सचदेवा ने...

लोकसभा चुनाव 2024: छत्तीसगढ़ में अब तीसरे चरण के...

भिलाई डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा डैम लगाएगी। दूसरे चरण...

ट्रेंडिंग