भिलाई में तलाकशुदा महिला से रेप: युवक ने लोन दिलाने के बहाने अपने झांसे में फसाया… फिर सालों तक किया अनाचार; मामला दर्ज, आरोपी…

भिलाई। भिलाई में तलाकशुदा महिला से रेप का मामला सामने आया है। दरहसल महिला को आरोपी ने लोन दिलाने के नाम पर अपने हवस का शिकार बनाया है। महिला से अनाचार करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 376, 506 के तहत कार्रवाई किया है।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि सदभावना चौक चिल्लीबार गदा चौक सुपेला निवासी दीपक मिश्रा 40 वर्ष महिला को पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर पहले पहचान बनाया। उसके बाद महिला के घर लगातार आना-जाना शुरु किया। शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला के साथ लगातार तीन वर्षो से अनाचार करता रहा।

जब महिला ने आरोपी दीपक मिश्रा को शादी करने के लिए महिला ने दबाव बनाया तब आरोपी बच्चे समेत महिला को जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके अलावा शारीरिक शोषण भी दीपक मिश्रा द्वारा करता रहा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी दीपक मिश्रा उससे करीब दो लाख रुपए से अधिक रुपए भी थोडा-थोडा कर लिया है।

महिला से आरोपी दीपक की मुलाकात 2020 में लोन दिलाने के दौरान हुई थी। घटना के बारे में महिला को लगातार धमकी भी दिया करता था। डर के मारे महिला पुलिस से शिकायत नहीं कर रही थी। दीपक मिश्रा से अधिक परेशान होने के बाद लिखित शिकायत करने पहुंची थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...