शादी का लालच देकर युवती से रेप… दुर्ग पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने शादी का वादा करके युवती से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया। आरोपी का नाम मोहम्मद असपाक है, जो भिलाई के छावनी इलाके का निवासी है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे 2019 से अक्टूबर 2024 तक अलग-अलग जगहों पर लेकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया और गायब हो गया। इसके बाद पीड़िता ने भिलाई नगर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के दिशा-निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक नीता राजपूत, प्रधान आरक्षक प्रेम कुमार सिंह और आरक्षक इसरार अहमद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...