दुर्ग संभाग में बच्ची से दुष्कर्म: शादीशुदा युवक ने 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ कई बार बनाया शारीरिक संबंध… लड़की प्रेग्नेंट हुई तो मामले से उठा पर्दा; आरोपी…

  • दुर्ग संभाग के कबीरधाम (कवर्धा) जिले की घटना
  • शादी का झांसा देकर लगातार करता रहा नाबालिग का रेप
  • अचानक तबियत बिगड़ी तो हॉस्पिटल में खुला प्रेगनेंसी का राज
  • 24 वर्षीय शादीशुदा आरोपी अरेस्ट

कबीरधाम (कवर्धा)। दुर्ग संभाग के कबीरधाम (कवर्धा) जिले में नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। दरहसल जिले में एक नाबालिग लड़की से शादीशुदा युवक ने रेप किया है। जिसके बाद नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई। आरोपी युवक पीड़ित के गांव ही रहने वाला है। आरोपी ने नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और नाबालिग के साथ शारीरिक शोषण किया।

आरोपी युवक ने नाबालिग के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। जिसके बाद लड़की 2 महीने की प्रेगनेट हो गई। बाद में जब उसकी तबीयत बिगड़ी। तब मामले में से पर्दा हटा। ये पूरा मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस मामले में लड़की के परिजनों ने थाने में कंप्लेंट की थी। आरोपी नंदकुमार साहू उम्र 24 वर्ष ने 14 साल की नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाया। बताया जा रहा है कि, लड़की आदिवासी समुदाय की है।

नाबालिग लड़की की तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उसे परिजन अस्पताल लेकर गए। तब डॉक्टरों ने बताया कि लड़की गर्भवती हो गई है। इस पर परिजनों ने लड़की से बात की। फिर लड़की ने पूरे घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने लड़के के बारे में जानकारी जुटाई। तब उन्हें पता चला कि लड़का शादीशुदा है। उसके 2 बच्चे भीे हैं। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version