CG – मेला देखने नाबालिग से रेप: अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात युवकों ने किया दुष्कर्म… बेहोशी की हालत में मिली परिजनों को… इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर हुआ मामले का खुलासा

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले करने वाला मामला सामने आया है। यहां नेरली मेला देखकर आ रही नाबालिग से दुष्कर्म किया गया है। जिसके बाद युवती बेसुध हालात में परिजनों को मिली। इसके बाद घरवालों ने नाबालिग को होश आने पर पेट में दर्द की शिकायत बताने पर शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने नाबालिग से अनाचार होने की आशंका से पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में नाबालिग ने अज्ञात युवक के द्वारा रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अनाचार करने की बात कही। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह अपनी सहेली के साथ मेला देखने गई थी। यहां उन्होंने मादक पदार्थ का सेवन किया, जिसके बाद सहेली कहीं चली गई। उसे ढूंढने निकली पीड़िता को कुछ अज्ञात युवकों ने अंधेरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और वहीं छोड़कर चले गए। सुबह परिजनों ने नाबालिग को बेहोशी की हालत में घर ले गए, जहां उसे पेट दर्द की शिकायत हुई। अस्पताल आने पर मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं नाबालिग की मेडिकल जांच कराई जा रही है। साथ ही अज्ञात आरोपी की भी पतासाजी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...