CG – फार्मेसी की छात्रा से रेप: IIM के स्टूडेंट ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Rape of a pharmacy student

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां फार्मेसी की छात्रा ने IIM लखनऊ में पढ़ने वाले कोरबा के छात्र ऐश्वर्य सिंह कंवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अभनपुर की रहने वाली है और बिलासपुर में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसने बताया की ऐश्वर्य सिंह कंवर से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे बातें और बाद में उनके बीच मुलाकातें होने लगी।

वहीं 3 जून 2024 को युवक ने उसे होटल बुलाया और शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी की बात की तो वह मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

अब आरोपी के परिजन केस वापस लेने, करियर खत्म करने, न्यूड फोटोज वायरल करके समाज में बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। युवती ने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत की है। वहीं पुलिस पर भी FIR से अहम तथ्य छिपाने का आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...