CG – विधवा महिला से दुष्कर्म: काम से बाहर निकली थी महिला… दो युवकों ने बीच रास्ता रोककर जबरदस्ती ले गए जंगल… फिर किए गैंगरेप, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

विधवा महिला से दुष्कर्म

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। जहां दो युवकों ने मिलकर एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि, महिला कुछ काम के लिए जा रही थी, तभी बदमाशों ने महिला का रास्ता रोककर जबदस्ती अपने साथ बाइक में बिठाकर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला रजगामार थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है रजगामार क्षेत्र में रहने वाली बेवा महिला शुक्रवार की रात अपने घर से कुछ काम के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान गांव में रहने वाले सोहन और राम किशन से उसका सामना हो गया। महिला को अकेला देखकर आरोपियों की नियत बिगड़ गयी। आरोपियों ने महिला को जबरन अपने बाइक पर बिठाकर जंगल की तरफ ले गये।

जहां दोनों आरोपियों ने बेवा महिला के साथ हैवानियत करते हुए उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों से बचने के लिए महिला द्वारा शोर मचाये जाने पर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देखने के बाद दोनों आरोपी पीड़ित महिला को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गये। उधर आज सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हरकत में आयी। सुबह ही पुलिस की टीम ने गांव में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बांग्लादेशी घुसपैठियों की अब खैर नहीं : गृह मंत्री...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अवैध रुप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए...

पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : नम आंखों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कवि और पद्मश्री सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे को आज नम आंखों से अंतिम विदाई दी जा रही है। उनका...

CG Police Transfer : 24 उप निरीक्षकों का तबादला,...

रायपुर। राज्य सरकार ने उप निरीक्षकों का तबादला किया है। 24 सब इंस्पेक्टर इधर से उधर हुए हैं। इसका आदेश पुलिस मुख्यालय ने जारी...

CG Crime : अमित के हत्यारों को उम्रकैद की...

कोरबा। जिले में 25 साल के युवक की फिरौती के इरादे से की गई हत्या के मामले में 3 आरोपियों को उम्रकैद की सजा...