CG – महिला से रेप: महिला लैब टेक्नीशियन के घर जबरदस्ती घुसा सुपरवाइजर… अकेली पाकर किया दुष्कर्म… FIR दर्ज

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक निजी अस्पताल की लैब टेक्नीशियन महिला से रेप का मामला सामने आया है। घटना को अस्पताल के ही सुपरवाइजर ने अंजाम दिया है। महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रेप और ST-SC एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

लैब टेक्नीशियन महिला से सुपरवाइजर बुधराम साहू बुरी नीयत रखता था। उसने कई बार महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी, लेकिन बदनामी के डर से महिला चुप रही। इस बीच आरोपी ने बीते अगस्त महीने में महिला से बातचीत के बहाने उसके घर चला गया। वहां महिला को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर डीडी नगर थाने में FIR दर्ज करवाई। आरोपी के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है।

मामले में पुरानी बस्ती CSP राजेश देवांगन ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद आरोपी बुधराम साहू को हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ में जुर्म करना स्वीकार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CGPSC Exam Postponed: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य में आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित सूबेदार / उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 को...

भिलाई: रूंगटा पब्लिक स्कूल की प्रदर्शनी में साकार हुई...

संजय रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक प्रदर्शनी ‘भारत : ज्ञान की शाश्वत यात्रा’ का आयोजन। जिला शिक्षा अधिकारी (दुर्ग) जगजीत धीर...

छत्तीसगढ़ से मानसून की पूरी तरह विदाई, इस सीजन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह विदाई हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों से...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED का बड़ा दावा, राजीव भवन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक,...