दुर्ग में लॉ की स्टूडेंट्स से रेप: शारीरिक संबंध बनाते हुए आरोपी ने खींच ली युवती की अश्लील फोटो… फिर ब्लैकमेल कर बना रहा था दबाव, मना किया तो उसके भाई को भेजी… आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग जिले में 26 वर्षीय लॉ की स्टूडेंट्स से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता की सहेली का भाई है। पहले उसने पीड़िता को अपने प्यार के जाल में फंसाया फिर लॉज लेजा कर उससे शारीरिक संबंध बनाया। इसी दौरान आरोपी ने चुपके से पीड़िता की अश्लील फोटो भी खींच ली। इन फोटो के आधार पर आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल किया और शारीरिक संबध बनाने के लिए मजबूर करने लगा।

जब पीड़िता ने आरोपी के साथ इंटिमेट होने से इंकार किया तो आरोपी ने उन फोटो को पीड़िता के भाई को भेज दिया। ये पूरा मामला दुर्ग जिले के उतई थाना सहित का है। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत किया जिस आधार पर पुलिस ने आरोपी नीरज तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म और IT एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उतई में रहने वाली रेप पीड़िता और आरोपी की बहन एक साथ एलएलबी (लॉ) की पढ़ाई करते हैं। इसी के चलते पीड़िता का आरोपी के घर पर आना-जाना था। इसी दौरान आरोपी और पीड़िता की पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का नंबर लेकर उससे बातचीत शुरू कर दी थी और उसके करीब आने का प्रयास करने लगा था। बातचीत शुरू होने के बाद आरोपी ने पीड़िता को प्यार का झांसा दिया और लॉज में ले जाकर उससे रेप किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...