CG – इंस्टा पर पहले दोस्ती… प्यार के जाल में फंसाने नाबालिग लड़की के घर के पास करने लगा मजदूरी… मुलाकातों का दौर हुआ शुरू और प्रेमी करता रहा रेप, 6 महीने तक देता रहा झांसा

इंस्टा पर पहले दोस्ती, प्यार के जाल में फंसाने नाबालिग लड़की के घर के पास करने लगा मजदूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में नाबालिक लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पहले आरोपी ने नाबालिग लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की फिर प्यार के जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया है। जब इंस्टाग्राम पर दोस्ती बढ़ी तो आरोपी उसके घर के पास सड़क बनाने के काम में मजदूरी करने आया। फिर दोनों के बीच मुलाकात होने लगी। आरोपी 6 महीने तक शारीरिक शोषण करता रहा। लड़की के घरवालों को पता चला तो उन्होंने थाने में शिकायत की। पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है।

मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। नाबालिग पीड़िता के घर वालों ने 3 मई को थाने में शिकायत की। उन्होंने पुलिस को बताया कि कलाई गांव का रहने वाला सुरेंद्र लोधी (23 वर्ष) ने उनके नाबालिग बेटी के साथ इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से फोन पर भी बातचीत करने लगे, जिससे दोस्ती गहरी हो गई।

इस दौरान सुरेंद्र पीड़ित लड़की के घर के पास हो रहे सड़क निर्माण में मजदूरी करने लगा। यहां से दोनों के बीच मेल मुलाकातों का दौर शुरू हुआ। युवक ने नाबालिग को धीरे से अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद दोनों दिसंबर 2023 से लेकर 2 मई 2024 तक, करीब 6 महीने तक रिलेशनशिप में रहे। इस बीच आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

इसी बीच ये बात लड़की के घर वालों को पता चल गई। उन्होंने पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बयान कर दी। जिसके बाद पूरा मामला आरंग थाना पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलते ही आरोपी सुरेंद्र लोधी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version