काम दिलाने के बहाने युवती से रेप: काम दिलाने के बहाने पहले किया दोस्ती… फिर शादी का झांसा देकर 3 महीने तक शारीरिक संबध बनाया… युवती ने जब शादी का बनाया दबाव तो बाला – नहीं कर पाऊंगा; अब आरोपी गिरफ्तार

काम दिलाने के बहाने युवती से रेप

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दोस्ती कर रेप का मामला सामने आया है। युवती को काम दिलाने के बहाने युवक ने दोस्ती की फिर शादी का वादा कर के शारीरिक संबंध बनाते रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तब युवक मुकर गया। जिससे तंग आकर युवती ने मामला दर्ज कराया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

टीआई फैजूल शाह ने बताया कि मूलत: मुंगेली जिले की रहने वाली 28 वर्षीय युवती तीन महीने पहले तिफरा क्षेत्र में आकर काम की तलाश कर रही थी। इस दौरान वह प्राइवेट जॉब कर रही थी। तभी उसकी मुलाकात तिफरा के शांतिनगर में रहने वाले ठेकेदार नेहरू साहू उर्फ नहरू (40) से हुई। उसने युवती से दोस्ती की और उसे काम दिलाने का झांसा दिया। इस बीच वह युवती से बातचीत करता रहा। इसी दौरान बीते दिसंबर माह में वह युवती को सरकंडा स्थित किराए के मकान में ले गया, जहां उसने लड़की से संबंध बनाया।

काम दिलाने के बहाने आरोपी युवक ने युवती को अपने भरोसे में ले लिया था। लेकिन, जब उसे काम नहीं दिला पाया तो उसके साथ शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ तीन महीने तक शारीरिक संबंध बनाते रहा। युवती ने जब उसे शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तब युवक ने पहले टालमटोल किया। फिर बाद में उसने शादी करने से मना कर दिया और अपने घर वालों की मर्जी से शादी करने की बात कही। उसकी हरकतों को देखकर युवती ने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...