AIPC सेक्रेटरी रसिका बहादुर का बजट पर बयान: कहा- शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि समेत हर क्षेत्र के लिए भूपेश सरकार का बजट ऐतिहासिक, महिलाओं के लिए जरूरी प्रावधान, युवाओं को मिलेगा रोजगार

भिलाई। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के बजट को ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस भिलाई चैप्टर की सचिव रसिका बहादुर ने सराहा है। उन्होंने इस बजट को ऐतिहासिक बताते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि व महिलाओं के लिए शानदार बजट बताया है। रसिका ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, इस बजट से हर वर्ग खुश है।

महिला सुरक्षा से लेकर आत्मनिर्भरता के लिए कई बड़े प्रावधान किए गए हैं। गौठानों में औद्योगिक पार्क बनने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इससे किसान और भी ज्यादा समृद्ध होंगे। इसीलिए लोग प्रदेश की कांग्रेस सरकार को किसानों और आम आदमी की सरकार कहते हैं।

सचिव रसिका ने कहा है कि, बजट में दुर्ग जिले के अनेक निर्माण कार्यों एवं अन्य मांगों को जगह दी गई। इससे जिलावासियों में काफी हर्ष है। पुरानी पेंशन बहाल करने से कर्मचारियों में काफी हर्ष है। व्यापमं आदि परीक्षाओं के लिए प्रवेश शुल्क समाप्त करने के निर्णय से विद्यार्थी वर्ग बहुत हर्षित है।


रसिका ने कहा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह काफी सुकून से भरी खबर है। अब उनके पास कोर्स मटेरियल एवं प्रतियोगी परीक्षाओं का मटेरियल लेने के लिए अतिरिक्त राशि उपलब्ध होगी। किसानों के लिए सरकार ने हमेशा की तरह इस बार भी काफी कुछ दिया। 5 एचपी तक पंप के लिए निःशुल्क विद्युत प्रदाय योजना का किसानों को काफी लाभ मिलेगा।

गौठानों में भी काम कर रहे समूह के सदस्यों ने भी खुशी जताई। गौठान को महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क की तरह विकसित किये जाने के निर्णय का उन्होंने स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इससे हमें अपनी नवाचार गतिविधियों को बढ़ाने में विशेष रूप से सहयोग मिलेगा।

एमएसएमई उद्योग महासंघ के महासचिव श्री केके झा ने बताया कि बजट से समावेशी विकास तेज गति से होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। कृषि को सपोर्ट देने से व्यापारिक गतिविधियां मजबूत होती हैं और इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...