समाधान शिविर में ग्रामवासियों का जल्द बना राशन कार्ड, चेहरे में आई मुस्कान, CM साय के प्रति जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 08 अप्रैल से 31 मई तक सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत आरंग ब्लॉक के ग्राम खमतराई में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

आरंग ब्लॉक के ग्राम खमतराई के ग्रामवासियों ने सुशासन तिहार के अंतर्गत नया राशन कार्ड बनाने का आवेदन दिया था। शिविर में उन्हें राशन कार्ड बनाकर दिया गया। ग्राम खमतराई के निवासी सियाराम साहू बताते है कि उन्होंने अपनी पत्नी के नाम से राशन कार्ड बनवाने का आवेदन दिया था और समाधान शिविर में जल्द उनका कार्ड बनाकर दिया गया।

ग्राम खमतराई की निवासी सुनीता लोधी और सरिता मानिकपुरी ने सुशासन तिहार के अंतर्गत नया राशन कार्ड बनवाने का आवेदन पेश किया था। शिविर में उनका आवेदन प्राप्त होते ही अधिकारियों ने जल्द उनका राशन कार्ड बनवाकर दिया।

ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सुशासन तिहार में उनका राशन कार्ड जल्द बनाकर दिया गया, यह सराहनीय पहल है। हम मुख्यमंत्री साय के सदैव आभारी रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...