रावतपुरा मेडिकल कॉलेज रिश्वत मामला : हाईकोर्ट ने पांचों आरोपियों को दी जमानत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च से जुड़े चर्चित रिश्वतकांड केस में पांच आरोपियों को जमानत दे दी है। यह मामला एक टेलीफोनिक बातचीत के आधार पर दर्ज हुआ था, जिसमें यह बात सामने आई कि अवैध लाभ के बदले निरीक्षण प्रक्रिया में हेराफेरी की गई थी।

आरोप यह है कि नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के निरीक्षकों की गोपनीय जानकारी लीक की गई थी और उन्हें मनमाफिक रिपोर्ट तैयार करने के लिए रिश्वत दी गई थी। सुनवाई 29 अक्टूबर 2025 को हुई, जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे और हर्षवर्धन परगनिहा ने मयूर रावल, रजिस्ट्रार, गीतांजलि यूनिवर्सिटी, उदयपुर की ओर से पक्ष रखा। उन्होंने तर्क दिया कि रावल के खिलाफ कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य उपलब्ध नहीं है और सीबीआई जांच भी उनके संबंध में पूरी हो चुकी है। केस में चार्जशीट भी विशेष न्यायालय (सीबीआई), रायपुर में पहले ही पेश कर दी गई है।

चार्जशीट करीब 18,000 पन्नों की है व 129 से अधिक गवाहों पर आधारित है, जिससे मुकदमे के जल्दी खत्म होने की संभावना नहीं है। बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि आरोपी को अब तक काफी समय न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा है, ऐसे में जमानत देना उचित है। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों के तर्कों के आधार पर आरोपियों को जमानत दे दी। अन्य अभियुक्तों की ओर से मनोज परांजपे, वरिष्ठ अधिवक्ता ने पैरवी की थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 बाल अपचारी फरार, हत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 11 बाल अपचारी फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप...