छत्तीसगढ़ में 3000 पदों पर भर्ती परीक्षा स्थगितः नई तारीखों का ऐलान जल्द ही, पढ़िए पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी द्वारा परिचारक (लाइन) के पदों लिए 21 से 26 फरवरी तक प्रस्तावित दस्तावेज सत्यापन व शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। इसकी नई तिथि आगामी दिनों में घोषित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के अनुसार परिचारक (लाइन) के 3000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे, जिसकी मेरिट लिस्ट के आधार प्रथम चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा 21 से 26 फरवरी तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव व रायगढ़ तथा जगदलपुर एवं अंबिकापुर में होनी थी। प्रशासनिक कारणों से शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस परीक्षा की नई तारीख आगामी दिनों में घोषित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल...