छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए होगा।

विभाग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। अभ्यर्थी 21 अक्टूबर की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 22 से 24 अक्टूबर तक विंडो खुलेगी।

संभावित परीक्षा तिथि 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच रखी गई है। परीक्षा अलग-अलग पालियों में हो सकती है। प्रवेश पत्र 25 से 26 अक्टूबर के बीच जारी किए जाएंगे।

योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और परीक्षा पैटर्न की जानकारी अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर देख सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

Exit mobile version