दुर्ग में DMF से होगी भर्ती: 8 पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू…देखिए डिटेल

भिलाई। डीएमएफ के प्रशासकीय स्वीकृति के अंतर्गत विषय विशेषज्ञ हेतु कुल 08 पद पर भर्ती की स्वीकृति दी गई है। जिसमें चर्म रोग विशेषज्ञ हेतु 01 पद, रेडियोलॉजिस्ट हेतु 01 पद, निश्चेतना विशेषज्ञ हेतु 01 पद, शिशुरोग विशेषज्ञ हेतु 03 पद, मेडिसीन विशेषज्ञ हेतु 02 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस हेतु इच्छुक आवेदक अपने सम्पूर्ण दस्तावेज के साथ निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन वॉक इन इंटरव्यू हेतु पंजीयन जिला चिकित्सालय के टेलीमेडिसीन कक्ष में 03 नवंबर 2022 सुबह 11ः00 से 12ः30 बजे तक उपस्थित होकर जमा कर सकते है।

पात्र सूची का प्रकाशन दोपहर 02 बजे तक, दावा आपत्ति हेतु निर्धारित समय दोपहर 02ः00 से 02ः30 बजे तक, दावा आपत्ति निराकरण दोपहर 02ः30 से और साक्षात्कार शाम 04ः00 बजे अथवा आवेदन संख्या अधिक होने पर आगामी तिथि में की जाएगी। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यलय जिला चिकित्सालय अथवा जिले के वेबसाइट का अवलोकन कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...