CG JOBS: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर होगी भर्ती, 28 जुलाई तक कर सकते है आवेदन

धमतरी। एकीकृत बाल विकास परियोजन धमतरी (ग्रामीण) द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आगामी 28 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

परियोजना अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक आवेदन पत्र आमंत्रण की सूचना संबंधित ग्राम पंचायत को दी जा चुकी है। इच्छुक महिला आवेदक आवेदन संबंधी जानकारी ग्राम पंचायत अथवा परियोजना कार्यालय से ले सकतीं हैं।

गौरतलब है कि आंगनबाड़ी केन्द्र रत्नाबांधा क्रमांक 02, कण्डेल क्रमांक 02 और अछोटा केन्द्र क्रमांक 01 में कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। वहीं मुजगहन, बलियारा, कंडेल, नवागांव, भोयना और बागोडार के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01, बेन्द्रानवागांव तथा कोलियारी न. में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है।

इच्छुक आवेदक नियत तिथि तक कम्पोजिट भवन के पास स्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय धमतरी (ग्रामीण) में आवेदन जमा कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...