जरूरतमंदों तक खून पहुंचाकर जान बचाने वाले रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब का सम्मान: उत्कृष्ठ कार्य के लिए नगर निगम भिलाई ने किया सम्मान…सूरज साहू समेत टीम की थपथपाई पीठ

  • विधायक देवेंद्र यादव और मेयर नीरज पाल ने किया सम्मान
  • स्वतंत्रता दिवस पर बेहतर काम करने वाले संगठनों को किया गया सम्मानित
  • रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब के कार्यों को सबने सराहा

भिलाई। रक्तदान महादान…लेकिन लोग इस काम में बहुत कम है। जरूरतमंदों तक खून पहुंचाकर बेहतर काम करने वाली भिलाई की संस्था ने हजारों लोगों की जान बचाई है। उस संस्था का नाम है रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब। जिसके बेहतर कामों को देखते हुए आज नगर निगम भिलाई में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। विधायक देवेंद्र यादव और मेयर नीरज पाल समेत निगम की टीम ने रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब के पदाधिकारियों की सराहना की है। आपको बता दें कि 24 घंटे अलर्ट रहने वाली टीम को जब भी ब्लड के लिए फोन आए वो मुहैया कराने के लिए मुस्तैद रहते हैं। पुनित कार्यों में ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर लोगों को जागरूक भी करते हैं। रेड ड्रॉफ फ्रेंड्स क्लब के सूरज साहू, विकास जायसवाल, अजीत साहू और दीपक साहू का मेयर नीरज पाल, विधायक देवेंद्र यादव ने सम्मानित किया। उनके इस सम्मान के लिए उन्होंने आभार माना है और आगे भी शहर के लिए बेहतर काम कर समाज की सेवा करते रहेंगे। रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब के संरक्षक व साहू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन महामंत्री प्रेमकिशन साहू ने बताया कि डेंगू के समय जब लोगों को प्लाज्मा की जरूरत थी तो यही टीम लोगों के लिए प्लाजा अरेंज करती थी। कोरोनाकाल में भी प्लाज्मा और खून की जरूरतों को पूरा करने का काम क्लब के पदाधिकारियों ने किया है। सूरज साहू ने बताया कि, रोजाना 20 से ज्यादा लोगों की मदद करते हैं। इस नि:स्वार्थ काम के लिए हमें सम्मानित किया गया है। इसके लिए आभार है। आगे भी बेहतर काम करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव: रायपुर-दुर्ग समेत कई इलाकों...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ में सुस्त पड़े मानसून ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। गुरुवार शाम राजधानी रायपुर, दुर्ग और भिलाई समेत प्रदेश के...

दुर्ग-रायपुर NH-53 पर भीषण हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराई...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चियों सहित चार लोगों की मौके पर...

छत्तीसगढ़ के कॉमेडी कलाकार रामू यादव का निधन, कला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला और मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार रामू यादव का 15 जुलाई 2026 को...