CG – बेटी से छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट नहीं ली वापस: जेल से छूटकर आया आरोपी, पिता पर किया हमला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। रावतपुरा BSUP कॉलोनी में चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। बदमाश खिरसिन्धु ने नरहरी नामक व्यक्ति पर चाकू से वार कर दिया है। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना इलाके का है।

बदमाश घायल व्यक्ति की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में जेल गया था। जमानत में बाहर आने के बाद वह लड़की के पिता से केस वापस लेने के लिए लगातार दबाव बना रहा था।

आरोपी ने लड़की के पिता पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

रायपुर की एक कॉलोनी में कुछ महीने पहले एक युवती से ख़िर सिंधु नाम के बदमाश ने छेड़छाड़ की थी। घटना के बाद युवती और उसके परिजनों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी ख़िर सिंधु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी इस हफ्ते ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद वह वापस युवती के घर पहुंच गया।

युवती के पिता किराने का सामान खरीदने दुकान जा रहे थे। इस दौरान आरोपी ने उन्हें बीच सड़क में रोक लिया। उसने फिर एक बार केस वापस लेने के लिए धमकी दी। पीड़ित ने ऐसा करने से मना कर दिया। तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू निकालकर उसके जांघ पर वार कर दिया।

इस हमले से युवती का पिता बुरी तरह घायल हो गया। उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल, टिकरापारा पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...