लोहा चोरी पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का बयान; BSP से लोहा चोरी संंभव नहीं, जो कल बरामद हुआ है, वो…

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र से लोहा चोरी की खबरों को भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने पूरी तरह भ्रामक और निराधार बताया है।

एसोसिएशन के महासचिव मलकीत सिंह उर्फ लल्लू सिंह ने प्रेस को जारी बयान में कहा, “बीएसपी में CISF की कड़ी निगरानी और जांच सुरक्षा व्यवस्था लगी हुई है, जिसके बीच प्लांट से चोरी होने की बिल्कुल भी संभावना नहीं है।”

मलकीत सिंह ने स्पष्ट किया कि एसोसिएशन की किसी भी गाड़ी को आज तक चोरी करते हुए अथवा सेल का लोहा बेचते हुए नहीं पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि बिना जांच के एसोसिएशन का नाम इस मामले में जोड़ा जाना गलत है।

पांडे कबाड़ी के यहां मिले लोहे पर सफाई

पांडे कबाड़ी के गोदाम में सेल का लोहा मिलने के मामले पर उन्होंने कहा, “यह लोहा सेल के अधिकृत ट्रेडर्स के गोदाम से दूसरे राज्यों में ले जाने वाली गाड़ियों से चोरी होने की संभावना है, जिसकी जांच होनी चाहिए। एसोसिएशन इस प्रकार की चोरी का पूर्णतः विरोध करता है।”

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और बिना सबूत ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को बदनाम न किया जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ : डिप्टी कलेक्टर पर दहेज प्रताड़ना के आरोप,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए...

दोहरे हत्याकांड का खुलासा : जादू-टोने के शक में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरबिरा में हुए बुजुर्ग दंपति के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने...

बसोहली उत्सव 2026 में छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट सागर कुमार...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कार्टूनिस्ट सागर कुमार जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाले...

महासमुंद में 5 पटवारी निलंबित : सरकारी जमीन के...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में गड़बड़ियों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।...