शकुंतला स्कूल में मनाया गणतंत्र दिवस: शिक्षकों ने दी देशभक्ति गीत की प्रस्तुति…नाटक में बताया वैक्सीनेशन का महत्व

भिलाई। शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा संचालित शकुंतला विद्यालय रामनगर भिलाई में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस महोत्सव बुधवार की भोर में‘शकुन्तला विद्यालय प्रांगण के तिरंगी आभा में मनाया गया।

विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार ने देश के गौरव का प्रतीक राष्ट्रध्वज को फहराकर शानदार सलामी दी। तिरंगीशान में उपस्थित शिक्षकों ने राष्ट्रगान की सुर लहरी से झंडे को नमन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत संगीत शिक्षिका आरती जयकुमार के ‘समूह गीत’ ‘‘यह देश है वीर जवानों का’’ से हुई । इसके बाद नीलम साहू ने देशभाव चैतन्य काव्य का सस्वर वाचन प्रस्तुत किया। अध्यापक जिशान बेग द्वारा ‘‘कोरोना मुक्त भारत-ंटीकाकरण अभियान’’ के संदर्भ में लघु नाटिका प्रस्तुत की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की पूर्णतः पर स्कूल्स डायरेक्टर ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस संघर्ष के दौर में सबसे अधिक चुनौतियां लेने वाला वर्ग ‘शिक्षक और शिक्षण प्रणाली’ रहा है। विपरीत स्थिति में भी ‘‘हौंसला कम नहीं, आगे हैं’’ की मिसाल प्रस्तुत करता रहा है ।

सभा को सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हुए गणतंत्र दिवस के अमृत उत्सव की बधाई दी । इसी क्रम में शाला के प्राचार्य विपिन कुमार ने सभी देशवासियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी।

मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन की भूमिका मनोज पाण्डेय ने गहरी भूमिका निभाई । इस पावन अवसर पर प्राचार्य विपिन ओ-हजया, प्राचार्या आरती मेहरा, मैनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), व्ही. दुबे, अभय दुबे, उपप्राचार्या जी. रंजना कुमार, अनिता नायर, हेड मिस्ट्रेस अर्चना मेश्राम, सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर, प्रभारीद्वय राजे-रु39या वर्मा, सुभाष पासवान समेत अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...