रायपुर। रायपुर नगर निगम चुनाव के पहले 70 वार्डों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसमें 23 वार्ड OBC, 9 वार्ड SC और 3 वार्ड ST के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस बार मेयर के वार्ड से सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवार चुनाव में भाग लेंगी। OBC के 23 वार्डों में से 8 महिलाओं के लिए, SC के 9 वार्डों में 3 महिलाओं के लिए आरक्षण किया गया है। वहीं, 3 ST वार्डों में से एक वार्ड महिला के लिए आरक्षित है।इस आरक्षण प्रक्रिया में कुल 35 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए हैं, जिनमें से 11 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

दिग्गजों के वार्डों का समीकरण हुआ बदला
आरक्षण प्रक्रिया ने कई बड़े नेताओं और पार्षदों के वार्डों का समीकरण बदल दिया है। मेयर मौलाना अब्दुल रउफ का वार्ड अब सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे का डॉक्टर खूबचंद बघेल वार्ड OBC के लिए आरक्षित हो गया है। ब्राह्मणपारा और कंकालीपारा वार्ड OBC के लिए आरक्षित किया गया है। भा.ज.पा. प्रवक्ता और पार्षद मृत्युंजय दुबे का सुंदरलाल शर्मा वार्ड भी सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गया है। इसी तरह, कांग्रेस के पार्षद ज्ञानेश शर्मा का पंडित दीनदयाल वार्ड OBC के लिए आरक्षित हो गया है। इस आरक्षण से रायपुर नगर निगम चुनाव में कई नई संभावनाएं और समीकरण बन रहे हैं, जिससे आगामी चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
देखिये वार्डवार आरक्षण की स्थिति :-
1. Ward 1 - वीर सावकर नगर (सामान्य)
2. Ward 2 - पं. अयोध्यानाथ नेहरू (एससी)
3. Ward 3 - संत कबीरदास (एससी)
4. Ward 4 - दानी दयानंद नगर (सामान्य)
5. Ward 5 - डोंगरी माता (सामान्य महिला)
6. Ward 6 - वीरांगना अवंती बाई (सामान्य)
7. Ward 7 - कूलूभाठा चौक (सामान्य)
8. Ward 8 - महात्मा गांधी (ओबीसी)
9. Ward 9 - पं. मोतीलाल नेहरू (सामान्य)
10. Ward 10 - डॉ. भीमराव अंबेडकर (सामान्य)
11. Ward 11 - राजीव गांधी (सामान्य महिला)
12. Ward 12 - नेहरू नगर (सामान्य)
13. Ward 13 - अटल नगर (ओबीसी)
14. Ward 14 - शहीद भगत सिंह (ओबीसी)
15. Ward 15 - बलबीर सिंह जुनेजा (सामान्य)
16. Ward 16 - शहीद चंद्रशेखर आजाद (ओबीसी)
17. Ward 17 - नेताजी सुभाषचंद्र बोस (ओबीसी)
18. Ward 18 - डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी (सामान्य)
19. Ward 19 - चंदूलाल चंद्राकर (ओबीसी)
20. Ward 20 - मदर टेरेसा (सामान्य महिला)
21. Ward 21 - शहीद भगतसिंह (सामान्य महिला)
22. Ward 22 - पं. ईश्वरचरण त्रिपाठी (एसटी महिला)
23. Ward 23 - शहीद मनमोहन सिंह बख्शी (एससी महिला)
24. Ward 24 - सरदार वल्लभभाई पटेल (सामान्य महिला)
25. Ward 25 - संत रामदास वार्ड (ओबीसी)
26. Ward 26 - तात्याभाऊ भागवत (एससी महिला)
27. Ward 27 - इंदिरा गांधी (ओबीसी)
28. Ward 28 - शहीद हेड़ु कोमलाय (ओबीसी)
29. Ward 29 - गुरू गोविंद सिंह (एससी)
30. Ward 30 - प्रेरक नगर (सामान्य)
31. Ward 31 - महात्मा सुभाष चंद्र बोस (सामान्य)
32. Ward 32 - महेश ताम्रकार (ओबीसी)
33. Ward 33 - वीरांगना रानी दुर्गावती (सामान्य)
34. Ward 34 - अब्दुल हमीद (सामान्य)
35. Ward 35 - तालपुरा (ओबीसी)
36. Ward 36 - शहीद हेमू कालानी (सामान्य)
37. Ward 37 - रवि शंकर शुक्ल (सामान्य महिला)
38. Ward 38 - राजा अजहर अली (ओबीसी)
39. Ward 39 - डॉ. रामदयालु सिंह (ओबीसी)
40. Ward 40 - बाबू जगजीवन राम (एससी)
41. Ward 41 - कॉफेर केसू मुदलियार (ओबीसी)
42. Ward 42 - चंद्रेश्वर प्रभाकर (ओबीसी महिला)
43. Ward 43 - महात्मा गांधी वार्ड (सामान्य महिला)
44. Ward 44 - सरदार बल्लभ भाई पटेल (सामान्य)
45. Ward 45 - मोहनदास कर्मचंद गांधी (सामान्य महिला)
46. Ward 46 - शहीद लखीराम अग्रवाल (ओबीसी)
47. Ward 47 - सिविल लाइन्स (ओबीसी)
48. Ward 48 - मदर टेरेसा (सामान्य)
49. Ward 49 - गुरु घासीदास (एसटी)
50. Ward 50 - रानी दुर्गावती (सामान्य)
51. Ward 51 - पं. विद्याचरण शुक्ल (एससी)
52. Ward 52 - लाल बहादुर शास्त्री (सामान्य महिला)
53. Ward 53 - डॉ. राजेंद्र प्रसाद (ओबीसी)
54. Ward 54 - बाबू जगजीवन राम (एससी)
55. Ward 55 - कॉफेर केसू मुदलियार (ओबीसी)
56. Ward 56 - तेंदुवानाथ (ओबीसी महिला)
57. Ward 57 - नेहरू नगर (सामान्य)
58. Ward 58 - भारत माता (सामान्य)
59. Ward 59 - प्रेरक नगर (सामान्य महिला)
60. Ward 60 - बृजलाल साकेत (ओबीसी)
61. Ward 61 - मनीष यादव (सामान्य)
62. Ward 62 - डॉ. गोविंद राम नायक (ओबीसी महिला)
63. Ward 63 - वीरांगना अवंती बाई (सामान्य महिला)
64. Ward 64 - डॉ. भीमराव अंबेडकर (सामान्य)
65. Ward 65 - महात्मा गांधी (सामान्य)
66. Ward 66 - बाल गंगाधर तिलक (सामान्य)
67. Ward 67 - शहीद सुखदेव ठाकुर (सामान्य महिला)
68. Ward 68 - महात्मा गांधी वार्ड (सामान्य)
69. Ward 69 - डॉ. राधाकृष्णन (सामान्य महिला)
70. Ward 70 - संत रविदास (सामान्य)