CG – नगर पालिका अध्यक्ष का इस्तीफा: कांग्रेस की हार पर नगर पालिका अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, लिखा – हार की नैतिक जिम्मेदारी मैं लेता हूं

नगर पालिका अध्यक्ष का इस्तीफा

कवर्धा। कवर्धा नगर पालिका के अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कवर्धा विधानसभा में कांग्रेस की बुरी तरह से हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अपने इस्तीफे में भी अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने हार की वजह विधानसभा चुनाव में हार को बताया है। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा ने मंत्री अकबर को 41 हजार 376 मतों से हराया है। वर्ष 2018 के चुनाव में मोहम्मद अकबर 60 हजार मतों से जीते थे। लेकिन इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसी प्रकार पंडरिया में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से कांग्रेस के नीलू चन्द्रवंशी को भाजपा की भावना बोहरा ने करीब 28 हजार वोटों से हराया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...