रिटायर्ड फूड अफसर पर रेप का आरोप, पीड़िता ने कहा – फेसबुक पर दोस्ती के बाद अश्लील बातें करता था आरोपी, घर आकर किया दुष्कर्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग के रिटायर्ड फूड अफसर संजय दुबे पर रेप, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का आरोप लगा है। 23 वर्षीय युवती ने आरंग थाने में FIR दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि फेसबुक पर संजय दुबे ने दोस्ती की, फिर घर में आकर दुष्कर्म किया।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता आरंग थाना क्षेत्र की निवासी है। युवती ने रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ 8 पन्नों की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि संजय ने न्यूड फोटोज खींची थी। ब्लैकमेल कर 3 लाख रुपए भी वसूले। पीड़िता ने पुलिस को फेसबुक पर चैटिंग के स्क्रीनशॉट भी दिए हैं।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2018-19 में फेसबुक के माध्यम से संजय दुबे से जान पहचान हुई थी। फेसबुक के माध्यम से संजय ने नजदीकियां बढ़ाई। मुझे बरगलाया और प्रलोभित किया। 2021 में मेरे घर आरंग आया और रेप किया।

पीड़िता का आरोप – अश्लील बातें करता था आरोपी

पीड़िता ने बताया कि संजय दुबे कहता था कि मैं अपनी पत्नी को तलाक दे दूंगा, तब मैंने कहा कि आप बुजुर्ग अधिकारी हैं। मैं आपकी बेटी जैसी हूं, लेकिन संजय दुबे ने कहा कि उम्र में भले बुजुर्ग हूं, लेकिन शादी के लायक हूं। संजय दुबे लगातार अश्लील बातें भी करता था। पीड़िता ने बताया कि आरंग में मेरे घर में आरोपी ने रेप किया। जबरन अश्लील फोटो और वीडियो लिए। वायरल करने की धमकी देकर रेप किया। धमकियों से बहुत परेशान थी। इस दौरान आरोपी की पत्नी से मिलने की कोशिश की, लेकिन वह भी नहीं मिलीं।

इस दौरान संजय दुबे ने अश्लील फोटोज को लेकर ब्लैकमेल किया। जब मैंने शादी करने का दबाव बनाया, तो मुझे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई हूं। युवती की शिकायत पर पुलिस ने रिटायर फूड अफसर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायगढ़ के खर्राघाट को मिलेगी नई पहचान : मंत्री...

रायगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल में रायगढ़ के खर्राघाट को नया स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया...

झीरम घाटी केस में बड़ा मोड़ : 10 दोषियों...

बिलासपुर। बहुचर्चित झीरम घाटी मामले में NIA की विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ अब कानूनी लड़ाई हाईकोर्ट पहुंच गई है। मामले में मृत्युदंड...

ग्रेटर नोएडा बस हादसा : CM साय ने जताया...

रायपुर। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त...

बस्तर में बारिश का कहर : आज से सभी...

बस्तर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गहरे अवदाब के असर से छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर...