राइट टू एजुकेशन: छत्तीसगढ़ में RTE के दूसरे चरण के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू… कमजोर आर्थिक स्थिति के घरों के बच्चों के लिए प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने का बढ़िया मौका; जानिए लास्ट डेट और जरुरी दस्तावेजों की लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों में RTE के तहत प्रवेश के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटें आरक्षित है। प्रथम चरण में सीट भरने के बाद बची हुई सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। नर्सरी, केजी 1 ,कक्षा 1 के लिए बच्चों को प्रवेश मिलेगा, जो स्कूल जिस क्लास से प्रारंभ होता है उसके अनुसार। 09 जुलाई 2024 से 14 जुलाई 2024 तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज :-

1) बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
2) बच्चे व माता पिता का आधार कार्ड
3) पिता का निवास एवं जाति प्रमाण पत्र (एसटी/एससी हेतु), बच्चे का विकलांग प्रमाण पत्र अगर हो तो अनिवार्य नहीं है
4) बीपीएल 2007-08 सर्वे सूची में नाम वाला प्रमाण पत्र या 2011 का जनगणना पत्रक या अंत्योदय राशन कार्ड की कॉपी

क्या है RTE योजना?
गरीब बच्चों को किसी भी स्थिति में उसे सरकारी स्कूल में ही पढ़ना पड़ता है। इस योजना के तहत आप उन्हें प्राइवेट स्कूलों में भी 25 परसेंट का आरक्षण मिल सकेगा। सरकार के द्वारा जारी किया गया इस एक्ट के अनुसार 6 से 14 वर्ष के आयु को बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा अनिवार्य कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...