बासी खाते हुए गिरफ्तार हुए रिकेश सेन 3 घंटे के बाद रिहा: पूर्व CM रमन सिंह, साय और सवन्नी ने किया हस्तक्षेप…पुलिस की कार्रवाई को बताया द्वेषपूर्ण

भिलाई। नगर निगम भिलाई के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व भाजपा पार्षद रिकेश सेन तीन घंटे के पुलिस हिरासत के बाद रिहा हो गए हैं। रिकेश सेन को सुपेला थाने की पुलिस हिरासत में ली थी। दरअसल, रिकेश सेन निगम में बोरे बासी खाकर बासी सत्याग्रह कर रहे थे। उनका कहना है कि यह सत्याग्रह निगम के मजदूरों के हक में था। जैसे ही बासी खाने बैठे पुलिस हिरासत में ले ली।

रिकेश सेन ने कहा मजदूर दिवस पर शांतिपूर्ण तरीके निगम में गांधीजी जी प्रतिमा के सामने सत्याग्रह आंदोलन करके बोर बासी खा रहा था। तभी जिला प्रशासन औऱ पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया। मेरी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। मेरी लड़ाई जब तक चलते रहेगी। जब तक निगम के कर्मचारियों को न्याय ना मिल जाय। रिकेश सेन को गिरफ्तार करके सुपेला हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उनका चेकअप किया गया।

रिकेश की गिरफ्तारी की सूचना प्रदेश बीजेपी मिलते ही तुरंत रिकेश सेन से पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा धरमलाल कौशिक, भूपेंद्र सवन्नी ने संपर्क कर फोन पर कुशलक्षेम पूछा। रिकेश सेन ने प्रेस को बताया कि अभी भिलाई में कई बड़े घोटालों का पर्दाफाश करना बाकी है। साथ में उस बड़े अधिकारी के खिलाफ मुहिम चलाया जाएगा। जो निगम को बेचने पर उतारू है।

रिकेश सेन की गिरफ्तारी से निगम में भी हड़कंप मच गया। निगम के कुछ कर्मचारियों ने कहा कि रिकेश सेन निश्चित रूप से हमारे हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। बहुत जल्द रिकेश सेन के साथ निगम के कर्मचारी आंदोलन में दिख सकते हैं।

आपको बता दें कि, रिकेश सेन लगातार नगरनिगम भिलाई के मजदूरों,कर्मचारियों, अधिकारियों के हक में लड़ाई लड़ रहे हैं। रिकेश सेन का कहना है कि निगम भिलाई में मुलपद के विपरीत प्रभार देकर प्रभारी बनाया जा रहा है। ताकि छोटे कर्मचारियों के माध्यम से बड़ा अधिकारी बनाकर भ्रष्टाचार कराया जा सके। रिकेश सेन ने कहा आप निगम में तभी कोई प्रभार दे सकते हो। जब उस मुलपद का कोई अधिकारी निगम में नही है। लेकिन मुलपद के अधिकारी होते हुए भी दूसरे को पद देना न्याय नहीं है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...