क्या रिकेश ने दिया है भिलाई में सफाई का ठेका…? स्वास्थ्य अधिकारी के बयान पर सियासत, अब रिकेश भेजेंगे कानूनी नोटिस

भिलाई। नगर निगम भिलाई के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वार्ड-26 के भाजपा पार्षद रिकेश सेन ने प्रेस रिलीज जारी किया है। इस प्रेस रिलीज में रिकेश ने कहा है कि निगम के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा के खिलाफ वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। इसके लिए विधि सलाह ले रहे हैं और जल्द ही कानूनी नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है। स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा के उस बयान पर रिकेश यह कानूनी नोटिस भेज रहे हैं कि जिसमें मिश्रा ने कहा था कि नगर निगम भिलाई का सफाई ठेका रिकेश सेन के कहने पर दिया है। धर्मेंद्र मिश्रा ने भाजपा पार्षदों व भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा था कि ग्रीन नेचर को सफाई ठेका देने वाले थे। लेकिन नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन गाड़ियों की सफाई कर अपना विरोध जता रहे थे। तभी सफाई का ठेका पीवी रमन को दे दिया।

देखिए विडिओ :-

सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो से रिकेश सेन की मान प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ है। इसके लिए रिकेश सेन नोटिस भेजेंगे। ताकि इसका खंडन धर्मेंद्र मिश्रा करें। रिकेश सेन ने कहा कि, पहली बात तो ये कि मैं न तो मेयर हूं और न निगम आयुक्त, जो मैं तय करूं कि किसे ठेका मिले और किसे ठेका नहीं। धर्मेंद्र मिश्रा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि मैं तब पूर्व नेता प्रतिपक्ष था। तब क्या मेरे अधिकार टेंडर देने वाले थे? क्या मैं सक्षम प्राधिकारी हूं जो ठेका दे सकूं? अगर मैं प्राधिकारी हूं तो स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाले सारे प्रोत्साहन का श्रेय मुझे मिलना चाहिए? किस अधिकार से मुझे ये शक्तियां मिली है, यह भी धर्मेंद्र मिश्रा को स्पष्ट करना चाहिए। मैं निगम के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता हूं। राज्य शासन ऐसे अफसर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करे, ताकि किसी भी जनप्रतिनिधि के खिलाफ उंगली उठाने से पहले विचार करें। रिकेश ने कहा कि धर्मेंद्र मिश्रा के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही है। सफाई कर्मियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। उन्हें सफाई कर्मियों को बिना देरी किए वेतन का भुगतान करना चाहिए। रिकेश ने धर्मेंद्र मिश्रा की नियुक्ति पर भी सवाल उठाया है। आखिर एक स्वच्छता निरीक्षक को प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी क्यों बनाया गया है? आखिर क्यों स्वास्थ्य अधिकारी की सुविधाएं धर्मेंद्र मिश्रा को मिल रही है? यह जांच का विषय है। आखिर स्वास्थ्य अधिकारी किसके संरक्षण में यह सब काम कर रहे हैं। डायरिया से जिन दो लोगों की मौत हुई है, उसके जिम्मेदार भी स्वास्थ्य अधिकारी व उनका अमला है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...